अंतरिक्ष में नया इतिहास रचने को तैयार नासा

Wednesday, Jan 02, 2019 - 10:44 AM (IST)

वॉशिंगटन:     स्पेस एजेंसी नासा अब अँतरिक्ष में नया इतिहास रचने की तैयारी में है।  नासा का अंतरिक्ष यान न्यू होराइजन्स नए साल में ब्रह्मांड की अभी तक ज्ञात सभी सीमाओं को पार कर गया है। भारतीय समयानुसार सुबह 11.03 बजे न्यू होराइजन्स कुईपर बैल्ट ब्रह्मांड की सीमाओं से आगे पहुंच गया। अमरीका के मैरीलैंड में स्थित जॉन हॉपकिन्स अप्लायड फिजिक्स लैब के मुताबिक नासा का यह अंतरिक्ष यान अभी पृथ्वी से करीब 6.4 अरब कि.मी. दूर है।

अल्टिमा थुले में पहुंचकर अब यह यान इस बात की जानकारी जुटाएगा कि धरती के वायुमंडल का निर्माण कैसे हुआ है। दरअसल, अंतरिक्ष के 8 ग्रहों के आगे के विराट और अत्यंत ठंडे क्षेत्र में ही इस बात का राज छिपा है कि 4.5 अरब वर्ष पहले हमारा सौर परिवार कैसे अस्तित्व में आया, यानी सूर्य और अन्य ग्रह कैसे अस्तित्व में आए। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के दूर के ङ्क्षबदु में मौजूद एक ऑब्जैक्ट अल्टिमा थुले को स्पेसक्राफ्ट का लक्ष्य बनाया है। न्यू होराइजन्स का लक्ष्य 19 से 35 कि.मी. लंबे क्षेत्र की पड़ताल करना है।

पहला वीडियो आने में लगेंगे 10 घंटे
वैज्ञानिकों को अभी न्यू होराइजन्स के पहले वीडियो का इंतजार है। दरअसल, इतनी दूरी पर स्थित अंतरिक्ष यान तक सिग्नल पहुंचने में 6 घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है। साथ ही सिग्नल की प्रतिक्रिया आने में 6 घंटे और लगते हैं। स्पेसक्राफ्ट के पहले सिग्नल करीब 10 घंटे में आने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद ही नासा को पता चलेगा कि न्यू होराइजन्स अभी ठीक हालत में है या नहीं।

मिनी स्पेस प्लेन को भी हरी झंडी
इसके अलावा नासा ने ड्रीम चेजर मिनी स्पेस प्लेन को भी हरी झंडी दिखा दी है। यह ड्रीम चेजर मिनी शटल रॉकेट से सीधा ऊपर लॉन्च होगा और जमीन पर उतरते समय रनवे पर किसी प्लेन की तरह चलेगा। ड्रीम चेजर को बनाने वाले सिएरा नेवादा कॉप्र्स ने यह उम्मीद जताई है कि यह 2020 के अंत तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सामान पहुंचाने के लिए कार्गो शटल का काम करने लगेगा।

Tanuja

Advertising