क्यूरियोसिटी रोवर का मंगल ग्रह की वीरा रुबिन पर मिशन समाप्त, खींची आखिरी सेल्फी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 30, 2019 - 12:55 PM (IST)

वाशिंगटनः नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह की वीरा रुबिन पर्वतश्रेणी पर अपना मिशन खत्म करते आखिरी सेल्फी लेकर अपने मिशन को अलविदा कहा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का यह रोवर लाल ग्रह के दूसरे हिस्से की पड़ताल करने के लिए अब माउंट शार्प की ओर बढ़ रहा है।
PunjabKesari
इस क्षेत्र में चिकनी मिट्टी बहुतायत में है। खगोलविदों का कहना है कि उसमें मौजूद खनिजों का विश्लेषण कर प्राचीन समय में मंगल पर मौजूद झीलों के बारे में जानकारी मिल सकती है। नवंबर, 2011 में लांच किया गया यह रोवर अगस्त, 2012 में लाल ग्रह पर उतरा था। तब से यह वहां जीवन की संभावनाओं का पता लगा रहा है। कार के आकार का यह रोवर सितंबर, 2017 में वीरा रुबिन पर पहुंचा था। एक साल से भी लंबे मिशन के दौरान इस रोवर ने वहां कई महत्वपूर्ण खोज कीं।
PunjabKesari
क्यूरियोसिटी ने माउंट शार्प की ओर बढ़ने से पहले गत 15 जनवरी को अपने मार्स हैंड लेंस इमेजर कैमरे की मदद से 57 तस्वीरें उतारी थीं। इन्हीं तस्वीरों को मिलाकर सेल्फी तैयार की गई है। इसमें रॉक हॉल से नमूने लेने के लिए किया गया गड्ढा भी नजर आ रहा है। नासा का कहना है कि धूल भरी आंधी के कारण तस्वीर थोड़ी धुंधली नजर आ रही है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News