INDIA इन बलूचिस्तान वाया AIR

Sunday, Sep 18, 2016 - 01:44 PM (IST)

बलूचिस्तानः पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने के लिए मोदी सरकार द्वारा अपनाई गई नीती के तहत प्रसार भारती ने बलीच भाषा में एक वैबसाइट व मोबाइल एप्प लांच करके इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल लाल किले से दिए अपने भाषण में बलूचिस्तान के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। उसी समय उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो की वेब सर्विस (बलूची भाषा में) शुरू कराने की भी घोषणा की थी। उनका कहना था कि इसके माध्यम से सारी दुनिया को बलूचिस्तान के लोगों की समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा।

- 57 रेडियो ट्रांसमिशन ऑल इंडिया रेडियो की विदेश प्रसारण सेवा कार्यक्रमों को प्रसारित करते हैं। 

- 15 विदेशी भाषाओं में एआईआर कार्यक्रमों का प्रसारण करती है।

- 108 देशों में विदेशी प्रसारण सेवा के कार्यक्रमों को सुना जाता है।

बलूची भाषा में ऑल इंडिया रेडियो कार्यक्रमों, गीत-संगीत का प्रसारण लगातार करता रहा है। इस भाषा के कार्यक्रम भारत से ज्यादा अफगानिस्ता व पाकिस्तान में ज्यादा सुने जाते हैं। दूरदर्शन ने भी बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता ब्रहमदग बुगती का इंटरव्यू हाल ही में उस नीति के तहत प्रसारित किया था जिसे मोदी लेकर चल रहे हैं। माना जा रहा है कि रेडियो व वेब सर्विस के जरिए भारत सरकार बलूच में चल रहे आजादी के आंदोलन को हवा देने की कोशिश करेगी। 

प्रसार भारती ने ऑल इंडिया रेडियो से किए जा रहे प्रसारण को भी अपग्रेड किया है। अब यह और अधिक स्पष्ट व दूर तक सुनी जा सकेगी। दुनिया इंटकनेट के माध्यम से जुड़ रही है इसलिए वैब सर्विस को उतारने का फैसला किया गया। 

बलूच मोबाइल मैसेंजर एप्प
प्रसार भारती ने बलूच भाषा के कार्यक्रमों के लिए तो एक एप्प लांच किया ही है लेकिन बलूच भाषी लोगों के लिए एक साल से व्हाट्सएप्प की तर्ज पर एक मैसेंजर एप्प भी इंटरनैट पर मौजूद है। इसके माध्यम से 200 लोगों तक का ग्रुप बनाकर लोग एक दूसरे से जुड़ रहे हैं। देखना है कि प्रसार भारती की एप्प कितनी सफल होती है।

Advertising