सांप और नेवले की लड़ाई की ऐसी तस्वीरें जिसपर किसी को भी नहीं होगा यकीन

Thursday, Feb 18, 2016 - 05:14 PM (IST)

विंडहोक: आपने सांप और नेवले की लड़ाई के बारे में कई बार सुना और भी देखा होगा। लेकिन नेशनल पार्क में नेवले और खतरनाक सांप की लड़ाई में जो हुआ वो ना केवल आपको हैरान कर देगा बल्कि इसे देख आप भी कुछ देर के लिए ठहर जाएंगे। मामला विंडहोक (नामीबिया) के नेशनल पार्क का है जहां नेवले के एक खतरनाक सांप का शिकार करने की लाइव और दुर्लभ तस्वीरें कैमरे कैद की गई हैं।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पार्क में ब्लूमस्लैंग प्रजाति के जहरीले सांप की नेवले से लड़ाई हो जाती है। ब्लूमस्लैंग सांप इतना खतरनाक होता है कि इसके काटने से पलों में इंसान की मौत भी हो सकती है। लेकिन इस नेवले ने जिस तरीके से इस खतरनाक ब्लूमस्लैंग सांप को अपना निवाला बनाया वो काफी हैरान कर देने वाला था।
 
साउथ अफ्रीका की रहने वाली 48 साल की एलेना एरास्मस ने इस तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद कर लिया। एलेना ने बताया कि ये सांप नामिबिया के इतोशा नेशनल पार्क में एक पेड़ पर आराम कर रहा था। तभी बड़ी तेजी से नेवले आया और उसने सांप पर हमला कर दिया। पहले तो सांप ने अपने आप को बचाने की बड़ी कोशिश की लेकिन वह नेवले के ताकतवर वार से बच नहीं पाया। एलेना ने बताया कि उसने अपने फोटोग्राफी करियर में पहली बार ऐसा दंग करने वाला वाक्या देखा था। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। 
Advertising