'धाकड़' महिला पुलिसकर्मी ने एेसे काबू किया शराबी लड़का, पूरे कपड़े उतार कर रहा था बवाल(video)

Wednesday, Oct 17, 2018 - 01:24 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः इन दिनों सोशल मीडिया पर एक धाकड़ महिला पुलिसकर्मी को वीडियो खूब वायरल हो रहा है जो ड्यूटी के दौरान अजीब स्थिति में कैमरे में कैद हो गई। दरअसल ये महिला पुलिसकर्मी एक नेवी सेलर को जमीन पर लिटाकर काबू करने की कोशिश कर रही थी। ये नेवी सेलर पूरी तरह से निर्वस्त्र और नशे मेें धुत था। महिला पुलिसकर्मी से उसका सामना उस वक्त हुआ जब एक पार्क की पॉर्किंग लॉट के बाहर निर्वस्त्र अवस्था में भाग रहा था। जानकारी के मुताबिक 21 साल का एडरियन गिलबर्ट कार्डेनस वर्जिनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले के प्रत्यक्षदर्शी ब्रैंडन रागंस ने इस मामले के दो वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किए हैं।

पहले वीडियो में एक निर्वस्त्र शख्स को चट्टान पर बैठे हुए दिखाया गया है जबकि दूसरे वीडियो में उसे महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा गिरफ्तार ​करते हुए दिखाया गया है। जैसे ही महिला पुलिस अधिकारी उस शख्स की ओर बढ़ती है। वह मुड़ा और खड़ा हो गया। इसके बाद महिला अधिकारी उसे दबोचने के लिए भागती है। इसके बाद दोनों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो जाती है।

महिला शराबी और निर्वस्त्र युवक को जमीन पर गिराकर उसे नियंत्रित करने की कोशिश करती है। इसके बाद महिला पूरी ताकत लगाकर उसे कहीं भागने से रोक लेती है। महिला अधिकारी उसकी पीठ पर सवार हो जाती है ताकि वह अपने हाथों को सुरक्षित रख सके।हालांकि शख्स ने ऐसा दिखाने की कोशिश की जैसे वह आत्मसमर्पण के लिए तैयार है। लेकिन जैसे ही महिला आॅफिसर ने उसे छोड़ा। उसने मौके से भागने की कोशिश की। इसके बाद आॅफिसर ने उसे दोबारा दौड़कर पकड़ लिया और उस पर काबू कर लिया। इसके बाद मौके पर जमा हुए करीब आधा दर्जन लोगों ने भी मिलकर उसे जमीन पर गिरा दिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 

Isha

Advertising