नजीब रजाक पर धनशोधन के 21 मामले, लाखों डॉलर के गबन का आरोप

Thursday, Sep 20, 2018 - 12:21 PM (IST)

कुआलालंपुरः मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। देश की भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी ने बताया कि सरकारी निवेश कोष के लाखों डॉलर के गबन के आरोप में नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया है तथा उन्हें अदालत में और आरोपों का सामना करना पड़ेगा। नजीब रजाक के निजी बैंक खाते में 68.10 करोड़ डॉलर के हस्तांतरण के संबंध में उनके खिलाफ धनशोधन के कुल 21 आरोप तय किए गए हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक नूर राशिद इब्राहिम ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। रजाक पर गुरुवार को अदालत में भ्रष्टाचार के आरोप तय किए जायेंगे। इब्राहिम ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति पर अपने खाते में अवैध धन जमा कराने के नौ, अवैध धन का उपयोग करने के पांच जबकि किसी अन्य खाते में अवैध रूप से धन जमा कराने के सात मामले दर्ज हैं।  एमडीबी की जांच कर रहे अमेरिकी न्याय विभाग ने श्री रजाक पर कंपनी से अवैध रूप से 68.10 करोड़ डॉलर वसूलकर अपने निजी खाते में हस्तांरित करने का आरोप लगाया है।  

Isha

Advertising