लेडी डॉक्टर ने फेसबुक पर शेयर की अपनी ऐसी तस्वीरें, मेडिकल लाइसेंस हो गया रद्द ( Photos &Video)

Sunday, Jun 16, 2019 - 02:11 PM (IST)

यांगूनः म्यांमार में एक खूबसूरत महिला डॉक्टर को फेसबुक पर अपनी तस्वीरें शेयर करना भारी पड़ गया। मेडिकल काउंसिल ने  उसे इसकी ऐसी सजा दी कि वो हैरान रह गई। अब महिला डॉक्टर ने इस सजा के इस फैसले का विरोध जताते हुए इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप बताया।

जानकारी के मुताबिक, 29 साल की महिला डॉक्टर नांग मी सा ने सोशल मीडिया पर स्विमसूट और लॉन्जरी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। नांग की उन फोटोज पर म्यांमार मेडिकल काउंसिल ने आपत्ति जताते हुए उन्हें नोटिस भेजा था। 3 जून को भेजे गए नोटिस में कहा गया कि उनके कपड़े म्यांमार की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ हैं इसलिए उनका मेडिकल लाइसेंस रद्द किया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि जनवरी में मेडिकल काउंसिल ने डॉक्टर को चेतावनी दी थी। तब नांग ने कथित रूप से वे फोटोज हटाने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

 अब अपनी सफाई में डॉक्टर नांग ने कहा कि वह इलाज करते वक्त वैसे कपड़े नहीं पहनती हैं। मेडिकल काउंसिल का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब म्यांमार पहले से कुशल हेल्थ वर्कर्स की कमी से जूझ रहा है। इसके संबंध में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने एक रिपोर्ट भी दी थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

when I woke up this morning, i be like this move, do u know what I am happening? 😍😂😂

A post shared by Nang Mwe San (@nangmwesan) on Mar 29, 2019 at 2:31am PDT

Tanuja

Advertising