‘इस्लामी आतंकवाद’ से लडऩा मेरी शीर्ष प्राथमिकता: फ्रांसीसी राष्ट्रपति

Wednesday, Aug 30, 2017 - 12:18 AM (IST)

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने विदेश नीति से संबंधित अपने एक महत्वपूर्ण भाषण में कहा कि ‘‘इस्लामी आतंकवाद’’ से लडऩा फ्रांस की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने फ्रांस को अस्थिर, तेजी से ध्रुवीकृत होती दुनिया में एक अहम शक्ति बनाने का संकल्प लिया।

मैक्रों ने पेरिस में जमा हुए करीब 200 फ्रांसीसी राजनयिकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अपने नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने का मतलब है कि इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ लडऩा हमारी पहली प्राथमिकता है।’’ 2015 की शुरुआत से फ्रांस में कई आतंकी हमले हुए हैं जिनमें 2&0 से अधिक लोग मारे गए हैं जिससे फ्रांस पश्चिमी यूरोप में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है।
 

उन्होंने फ्रांस के लोगों की सुरक्षा को देश के कूटनीतिक प्रयासों का ‘‘मूल उद्देश्य’’ बताया। मैक्रों ने आतंकी समूहों के लिए वित्त पोषण के स्रोत रोकने के विषय पर एक सम्मेलन बुलाने की भी घोषणा की जो 2018 की शुरुआत में पेरिस में आयोजित किया जाएगा। मैक्रों ने कहा वह जिहादियों के खतरे को समाप्त करने के लिए पश्चिम एशिया में विभिन्न अहम ताकतों के साथ मिलकर काम करेंगे।  

Advertising