सऊदी अरब में ईद का जश्न शुरू

Sunday, Aug 11, 2019 - 03:27 PM (IST)

दुबईः सऊदी अरब में हज यात्रा के अंतिम चरण में शैतान को कंकड़ मारने की प्रथा में दुनिया भर से आए करीब 25 लाख हजयात्रियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही ईद-उल-अजहा के जश्न की शुरुआत हो गई।

मीना में हजयात्रियों ने हज के अंतिम चरण में हिस्सा लिया और शैतान के प्रतीकात्मक खंभे पर कंकड़ मारे। मीना में 2015 में शैतान को कंकड़ मारने की प्रथा के दौरान भीषण भगदड़ की घटना हुई थी जिसमें 2,400 से अधिक लोग मारे गए थे।

Tanuja

Advertising