लंदन में हिजाब पहने महिला से हुई बदसलूकी

Sunday, Dec 18, 2016 - 02:00 PM (IST)

लंदन:लंदन के एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग क्षेत्र में 20 साल के आसपास की उम्र वाली एक ब्रिटिश महिला को 2 किशोरों ने गिरा दिया और उसका हिजाब पकड़कर उसे घसीटा।अधिकारियों ने उसे नफरत आधारित अपराध करार दिया है। पूर्व लंदन के चिंगफोर्ड में यह महिला अकेली जा रही थी तब उसे इन दोनों किशोरों ने उसका पीछा किया।

स्काटलैंड यार्ड इस हफ्ते के शुरू में हुई इस वारदात के बारे में लोगों से सूचना देने की अपील कर रही है। मेट्रोपोलिटन पुलिस नेे एक बयान में कहा है,‘‘लंदन एम्बुलेंस सेवा ने घायल 20 साल के आसपास की उम्र वाली एक महिला को मौके पर मदद पहुंचाई। यह खबर मिली कि दो अज्ञात पुरूष उसके पास पहुंचे।उन्होंने उसका हिजाब खींच लिया और फिर उसे धक्का दिया।’’बयान में कहा गया है,‘‘संदिग्ध दो श्वेत थे और उनकी उम्र्र 17 से 19 के बीच थे।उन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे।वैसे अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’यूरोपीय संघ जनमत संग्रह के बाद ब्रिटेन में नफरत वाले अपराधों के आरोपों में वृद्धि हुई है। 
 

Advertising