दो अंगुलियों का इस्तेमाल कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2017 - 05:21 PM (IST)

वॉशिंगटन: एक अमरीकी म्यूजिशियन डॉमिंगोज एंटोनिओ गोम्स ने सिर्फ अपनी दो अंगुलियों का इस्तेमाल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उसने अपना नाम गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया है। उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए अपनी दो अंगुलियों से ही पियानो बजाया।  


बता दें कि पियानो से गोम्स ने किसी सॉन्ग को प्ले नहीं किया बल्कि उसने पियानो के B7 बटन को 824 बार दबाया इससे एक खास तरह की धुन सुनाई दे रही थी। जैसे की कोई मंदिर की घंटी बजा रहा हो। गोम्स एक टैलेंटिड पियानोवादक हैं। वह 7 साल की उम्र से पियानो बजा रहे हैं। गोम्स ने कहा मैंने म्यूजिक के अंतर्राष्ट्रीय विश्व में ख्याति प्राप्त करने के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पुराना रिकॉर्ड 1 मिनट में 59 बार पियानो की बटन दबाने का था।  


गोम्स ने कहा कि इसकी ट्रेनिंग में उन्हें 4 महीने लग गए। वह चार महीने से ही इसकी प्रेक्टिस कर रहे थे कि कैसे एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा बार एक बटन को दबाया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News