मेलबर्न में नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी में सिक्योरिटी गार्ड की मौत, कई घायल

Sunday, Apr 14, 2019 - 10:55 AM (IST)

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक नाइट क्लब में शनिवार रात को मामूली बात पर झड़प हो गई, जिसमें दो गुटों में गोलीबारी हो गई। घटना में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए। मेलबर्न पुलिस के अनुसार यह घटना आतंकी नहीं है। अब तक इस घटना के पीछे किसी आतंकी संगठन के होने की खबर सामने आई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबि‍क गोलीबारी सुबह 3.20 बजे हुई है। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी लिटिल चैपल स्ट्रीट और लारवर्न रोड पर हुई है। रिपोर्ट की मानें तो इस गोलीबारी में 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक इस घटना के पीछे किसी आतंकी संगठन के होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक गार्ड भी है, जिसके चेहरे पर गोली लगी है। घटना की पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि इस बात की जानकारी पुलिस ने नहीं दी कि आखिर इस गोलीबारी के पीछे मकसद क्‍या था?
 

गौरतलब है कि पिछले महीने ही न्‍यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में गोलीबारी से हड़कंप मच गया था। इस घटना में 49 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग इस हमले में घायल भी हुए थे। हमलावर गोलीबारी के दौरान Facebook पर लाइव था। इस दौरान उसने कहा कि वह 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई है। वह इस हमले की पिछले दो वर्षों से योजना बना रहा था। 

 

Tanuja

Advertising