वैज्ञानिकों को अनोखे एक्सोप्लैनेट पर मिले पानी और धातु के  संकेत

Monday, Jun 04, 2018 - 10:06 AM (IST)

लंदनः  ब्रिटेन और स्पेन के वैज्ञानिकों को एक अनोखे एक्सोप्लैनेट (बाहरी ग्रह) पर कई धातुएं और पानी मौजूद होने के प्रमाण मिले हैं। कम घनत्व वाले  इस डब्ल्यूएएसपी-127बी नामक बाहरी ग्रह बृहस्पति से 1.4 गुना बड़ा है, लेकिन द्रव्यमान उसका 20 फीसदी ही है। इतने कम घनत्व वाला ग्रह अब तक खोजे गए हजारों बाहरी ग्रहों में अकेला है।

ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज और स्पेन के इंस्टीच्यूट  डी एस्ट्रोफिसिया डी कैनेरियास के वैज्ञानिकों ने ग्रैन टेलीस्कोप कैनेरियास का इस्तेमाल कर ग्रह की जानकारी जुटाई थी। एक्सोप्लैनेट के वातावरण में क्षारीय धातु के साथ सोडियम, पोटैशियम और लीथियम पाया गया। इसके अतिरिक्त एक्सोप्लैनेट पर पानी होने का भी संकेत मिला है।

सोडियम और पोटैशियम की उपस्थिति से स्पष्ट है कि ग्रह का वायुमंडल साफ होगा। वैज्ञानिकों का कहना है डब्ल्यूएएसपी-127बी जिस तारा का चक्कर लगा रहा है उस पर भी लीथियम काफी मात्रा में उपलब्ध है इसलिए ग्रह पर मौजूद लीथियम का पता लगाना जरूरी है। इसकी मदद से ग्रहों के निर्माण की प्रक्रिया का पता चल सकता है।


 

Tanuja

Advertising