अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, अब तक 10 लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर

Wednesday, Nov 23, 2022 - 12:23 PM (IST)

न्यूयार्कः अमेरिका के वर्जीनिया में  चेसापीक वॉलमार्ट स्टोर में अज्ञात हमलावर द्वारा की गई गोलीबारी में  10 लोगों की मौत हो गई  जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी  हुए हैं। हालंकि पुलिस की कार्रवाई करते  ए हमलावर  भी ढेर हो गया।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की सूचना मिलते  पुलिस ने वॉलमार्ट के आसपास के इलाके को सील कर दिया।

 

इससे पहले अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के एक नाइट क्लब में 20 नवंबर को ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग घायल हो गए थे. पुलिस के मुताबिक पुलिस को रात 11:57 बजे गोलीबारी के बारे में कॉल आई थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम क्लब में पहुंची और एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया था. इस गोलीबारी में संदिग्ध व्यक्ति भी घायल हो गया था.

Tanuja

Advertising