नाइजीरिया के राष्ट्रपति बुहारी ने फिर लगातार दूसरी बार जीता चुनाव

Thursday, Feb 28, 2019 - 12:19 PM (IST)

अबुजाः नाइजीरिया में राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी लगातार दूसरी बार चुनाव जीत कर सत्ता हासिल करने में सफल रहे। देश के स्वतंत्र राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने उनके चुनाव जीतने की घोषणा की। आयोग के अध्यक्ष महमूद याकुबू ने बताया कि गत 23 फरवरी को हुए राष्ट्रपति चुनाव में बुहारी को 56 फीसद वोट मिले जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी और पूर्व उपराष्ट्रपति अतिकु अबूबकर को 41 फीसद वोट से संतोष करना पड़ा।

अबूबकर ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए नतीजों को खारिज कर दिया है। बता दें कि बुहारी 2015 से सत्ता पर काबिज हैं। अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नाइजीरिया में बुहारी पर अब आर्थिक मंदी और आतंकियों से निपटने का दबाव रहेगा। जीत के बाद अपनी ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुहारी ने कहा, वह समस्याओं से निपटने की दिशा में काम करेंगे। पूर्व सैन्य शासक रहे बुहारी ने भ्रष्टाचार मिटाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

Tanuja

Advertising