फ्लोरीडा हमला: बेटी को खोने वाली मां की गुहार-  राष्ट्रपति ट्रंप कुछ करो

Friday, Feb 16, 2018 - 05:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिका के फ्लोरिडा हाई स्कूल हुई गोलीबारी की दर्दनाक घटना से पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। बुधवार को फ्लोरिडा हाई स्कूल के एक पूर्व छात्र द्वारा की गयी गोलीबारी में कई विद्यार्थियों सहित 17 लोग मारे गये हैं। वहीं इस हादसे में अपनी बेटी को खोने वाली एक मां ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जवाब मांगा है। 

लोरी अल्हाडेफ ने अपनी आंखों में आंसू लिए एक माइक्रोफोन पर चिल्लाते हुए राष्ट्रपति से इस ‘हथियार संस्कृति’ से निपटने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप, कुछ करें! कुछ करें! कार्रवाई की हमें तत्काल जरूरत है। इन बच्चों को सुरक्षा की जरूरत है। लोरी की 14 वर्षीय बेटी एलेसा उन 17 लोगों में से एक है जिसकी मौत बुधवार को स्कूल में हुई गोलीबारी के दौरान हो गई थी।   

बता दें कि ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अमेरिका में तबाही मचाने वाली बंदूक हिंसा का जिक्र नहीं किया था जबकि इसके बदले इस तरह की घटनाओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को दोषी ठहराया था। 

Advertising