मां के हौसले को सलाम, गर्भपात के बाद खुद शेयर की अपने बच्चे की तस्वीरें

Friday, Nov 02, 2018 - 12:25 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः हर मां अपनी पहली संतान  को लेकर काफी सपने संजोती है, पर अमेरिका की रहने वाली एक महिला के साथ एेसा हादसा हुआ, जिसे सुन आप भी इमोशनल हो जाएंगे और इस महिला के हौसले को जरूर सलाम करेंगे। जानकारी के अनुसार, 14 हफ्ते की गर्भावस्था के बाद महिला का गर्भपात हो गया और उन्होंने धरती पर आने से पहले ही अपने जिगर के टुकड़े को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। गर्भपात होने के बाद डॉक्टरों ने महिला के बच्चे को 'मेडिकल वेस्ट' (मेडिकल कचरा) घोषित कर दिया, लेकिन माइकल नाम की महिला ने भ्रूण को करीब एक हफ्ते तक अपने घर में ही संभाल कर रखा।

माइकल के पति शरण सुथरलैंड ही नहीं, बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं कि महिला के गर्भ में मर चुका भ्रूण शारीरिक रूप से बिल्कुल ठीक था। हैरानी की बात ये है कि माइकल ने अपने मृत जिगर के टुकड़े की कुछ तस्वीरें खीचीं और उन्हें शेयर कर दिया। माइकल के इस कदम की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें एक दिलेर महिला बता रहे हैं। शरण और माइकल ने भ्रूण को हाइड्रेंजिया प्लांट के नीचे दफना दिया है, लेकिन उससे पहले उन्होंने भ्रूण को करीब एक हफ्ते तक फ्रिज में संभाल कर रखा।

भ्रूण का वज़न महज़ 26 ग्राम था। दंपत्ति ने बताया कि गर्भपात के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दो विकल्प दिए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे मृत भ्रूण को घर ले जा सकते हैं या फिर अस्पताल उसे मेडिकल प्रक्रियाओं के माध्यम से नष्ट कर सकता है। ऐसे में, दंपत्ति ने भ्रूण को घर ले जाने का फैसला किया। शरण और माइकल ने अपने बच्चे को नाम भी दे दिया था, उन्होंने भ्रूण को मिरान नाम दिया था। जहां एक ओर दंपत्ति अपना बच्चा खोने से काफी दुखी है, वहीं उन्हें इस बात की खुशी भी है कि उन्होंने मिरान के साथ काफी समय बिता लिया।

 

Isha

Advertising