Video में देखिए...कैसे 12 सेकंड में मां ने बचाई बच्चे की जान, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Wednesday, Apr 27, 2022 - 01:40 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: सच कहते हैं दुनिया में मां जैसे योद्धा कोई नहीं जो अपने बच्चों के लिए हर दम ढाल बनकर खड़ी रहती है। भले ही मां खुद कितनी भी तकलीफ में क्यों न हो पर वो कभी अपने बच्चों पर मुसीबत नहीं आने देती। एक वीडियो देखकर आप भी यही कहेंगे। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि 12 सेंकड के अंदर मां अपने बच्चे की जादुई तरीके से ऐसे जान बचाती है कि देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। यह वीडियो एक एक्सीडेंट का है और सबसे बड़ी बात है कि मां ने अपने बच्चों को खरोच तक नहीं आने दी। 

 

क्या है पूरी घटना
वायरल वीडियो वियतनाम का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बाइक पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा है। तभी एक कार उनकी बाइक को ओवरटेक करती है। कार बाइक के साथ टच होती है जिससे पीछे बैठी महिला और बच्चा सड़क पर गिर जाते हैं। सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा होता है। लेकिन मां इतनी फुर्ती से अपने बच्चे को ट्रक के नीचे जाने से रोकती है कि सभी देखते रह जाते हैं।

 

इतने बड़े हादसे की सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को खरोच तक नहीं आई है। यह सब कुछ महज 12 सेकंड में हुआ। वहीं महिला के पति को कापी आगे जाकर पता चलता है कि पत्नी और बच्चा गिर गए हैं। इस वीडियो को देखकर लोग महिला की सराहना कर रहे हैं। यहां तक कि एक यूजर ने तो महिला को 'मदर ऑफ द ईयर' तक कह दिया। कई यूजर ने लिखा कि जब तक मां अपने बच्चों के साथ होती है कोई ताकत उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। वहीं कई लोग इसे चमत्कार और मां हिम्मत कह रहे है। 

Seema Sharma

Advertising