नदी पार कर रही शेरनी और उसके बच्चों पर मगरमच्छ ने किया अटैक और फिर ...

Sunday, Jul 02, 2017 - 05:31 PM (IST)

नई दिल्ली: इंसान हो या जानवर हर किसी को अपने बच्चे से लगाव होता है। खासकर जानवर अपने बच्चों को शिकारियों के चंगुल से बचाने के लिए किसी भी हद तक 
जा सकते है।
ऐसा ही एक नजारा जंगल सफारी पर आए लोगों को देखने को मिला, जब बच्चों के साथ नदी पार कर रही शेरनी ने अपने बच्चों की जान पर खतरा मंडराता देखा।
हालांकि, ये फोटोज कहां की है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। दरअसल,अपने परिवार के साथ ये शेरनी नदी पार कर रही थी। तभी पानी में घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने उसके बच्चे पर अटैक कर दिया।
फिर क्या था शेरनी ने अपनी जान की परवाह किए बिना फटाक से मगरमच्छ के ऊपर अटैक कर दिया। मगरमच्छ ने चालाकी से शेरनी का मुंह अपने जबड़े में पकड़ लिया। लेकिन तभी काफी फुर्ती से शेरनी ने खुद को मगर के चंगुल से छुड़ा लिया।
हालांकि इस लड़ाई में शेरनी जख्मी तो हो गई लेकिन उसने अपने बच्चों की जान बचा ली।
 

Advertising