मां की ममता: अपने अंडों को बचाने चलते ट्रैक्टर के सामने खड़ी हो गई चिड़िया, देखें Video
Saturday, Jul 13, 2019 - 12:46 PM (IST)
नेशनल डेस्क: इंसान हो या जानवर मां की ममता दोनों में ही एक समान होती है। इसका एक नजारा चीन में देखने को मिला जहां एक चिड़िया अपने बच्चों को बचाने के लिए ट्रैक्टर के आगे खड़ी हो गई। दिल छू देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
Mother bird stops moving tractor to protect eggs pic.twitter.com/CWyA28rbvI
— CGTN (@CGTNOfficial) July 10, 2019
ये वीडियो चीन के उलाकब शहर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ट्रैक्टर रास्ते से गुजर रहा था तभी चिड़िया ट्रैक्टर को रोकने के लिए पंख फैलाकर खड़ी हो गई। दरअसल ट्रैक्टर से कुछ दूरी पर अंडे रखे हुए थे जिसे बचाने के लिए वह ट्रैक्टर के आगे आकर खड़ी हो गई।
ट्रैक्टर के ड्राइवर ने चिड़िया को देखते ही ब्रेक लगा दी। यही नहीं ड्राइवर ने चिड़िया को गर्मी से बचाने के लिए वहां एक बोटल में पानी भी रख दिया। लोग ड्राइवर के इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। चिड़िया की इस बहादुरी के वीडियो का 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।