अफगानिस्तान की 2 मस्जिदों में हमला, 63 की मौत

Saturday, Oct 21, 2017 - 10:34 AM (IST)

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की 2 मस्जिदों में शुक्रवार रात फिदायीन हमला हुआ जिसमें 63 लोग मारे गए और 120 घायल हुए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। काबुल में सिक्युरिटी एजेंसीज को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां ज्यादातर देशों की एम्बैसीज हैं। अफगान सेना के मेजर जनरल अलीमस्त मोहम्मद ने बताया कि पहला हमला काबुल में एक शिया मस्जिद पर हमला किया गया। इस आत्मघाती हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए। इसके अलावा एक सुन्नी मस्जिद में भी हमला किया गया जिसमें कम से कम 33 लोग मारे गए हैं।

हाल के दिनों में अफगानिस्तान में शिया कम्युनिटी पर हमले तेज हुए हैं। पहला हमला इमाम जमान मस्जिद में हुआ जो काबुल के दश्त-ए-बारची इलाके में है। यहां शुक्रवार की नमाज के लिए लोग जुटे थे। हमलावर मस्जिद में मौजूद लोगों के बीच पहुंचा और उसने खुद को उड़ा लिया।  घटना के बाद मस्जिद में मारे गए लोगों की बॉडीज बिखरी नजर आईं। चैनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस ने 30 बॉडीज बरामद कर ली हैं। हमले में 45 लोग जख्मी भी हुए हैं।

दूसरा हमला घोर प्रांत की एक सुन्नी मस्जिद में किया गया है। घोर प्रांतीय पुलिस के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि एक लोकल नेता को निशाना बनाकर किए गए हमले में कम से कम 33 लोग मारे गए। जबकि 75 लोग घायल हुए है। दोनों हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इसका शक तालिबान और हक्कानी नैटवर्क पर है।  

Advertising