यहां महीने में सिर्फ 6 मिनट निकला सूरज, ठंड से पलकें बन गई बर्फ (pics)

Thursday, Jan 18, 2018 - 12:29 PM (IST)

मॉस्कोः पूरी दुनिया में कई देश इस समय ठंड की चपेट में हैं। अमरीका लंदन और रूस जैसे देशों में तो सर्दी ने कहर मचा रखा है।इस समय सबसे ज्यादा ठंड रूस में  पड़ रही है।   जानकर हैरानी होगी कि  रूस की राजधानी मॉस्को में दिसंबर में सिर्फ 6 से 7 मिनट सूरज निकला। वैसे वहां दिसंबर के महीने में 18 घंटे सूरज निकलता है लेकिन इस बार पूरा महीना अंधेरे में बिताने के कारण लोग डिप्रेशन में भी चले गए हैं। साइकैट्रिस्ट के पास अचानक से कई लोग इस बीमारी को लेकर पहुंच रहे हैं।

TASS न्यूज एजैंसी के मुताबिक, मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी के मेटियोलोजिस्ट स्टोशन ने बताया कि 2017 के पूरे दिसंबर में मॉस्को में सिर्फ 6 या 7 मिनट के लिए सूरज निकला । इससे पहले साल 2000 में मॉस्को में दिसंबर में सबसे कम रोशनी हुई थी, जो सिर्फ तीन घंटे थी। इतनी ठंड को देखते हुए लोकल पुलिस ने माता-पिता को बच्चों को घर के अंदर ही रहने को कहा है। 


सोशल मीडिया पर यहां की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. बता दें, ओइमाकॉन का मतलब होता है, ऐसी जगह जहां पानी जमता नहीं हो, लेकिन यहां पानी से लेकर इंसान भी जम गया है। यहां सबसे कम तापमान -72 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।इस जगह को 'पोल ऑफ कोल्ड' भी कहा जाता है। रूस के एक गांव में दुनिया की सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है।  वहां का तापमान -67 डिग्री तक पहुंच चुका है। इस गांव का नाम ओइमाकॉन है। इसे दुनिया का सबसे ठंडी जगह माना जाता है। इस गांव की कुल आबादी 500 है। यहां के लोगों का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है।नदी से लेकर पेड़ सभी चीज जमी हुई है। 

 

Advertising