मास्को: दागिस्तान गोलीबारी में 4 महिलाओं की मौत

Sunday, Feb 18, 2018 - 10:28 PM (IST)

मास्को: रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र के दागिस्तान में एक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में अज्ञात हमलावर ने चार महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी रविवार को रूसी गृह मंत्रालय एवं स्थानीय मीडिया ने दी। हमलावर को मौके पर मार गिराया गया है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बंदूकधारी ने किजलियार शहर में स्थित एक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर में श्रद्धालुओं के ऊपर गोलीबारी की। बता दें कि रूस का किजलियार शहर मुख्यत: मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। 

Advertising