दमिश्क के रूसी दूतावास पर मोर्टार से हमला

Thursday, Oct 13, 2016 - 04:50 PM (IST)

मॉस्को:  रूस के विदेश मंत्रालय ने आज बताया कि सीरिया की राजधानी दमिश्क के उसके दूतावास को लक्ष्य कर मोर्टार से हमला किया गया। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की  निंदा की है।

मंत्रालय ने बताया कि मोर्टार का एक गोला विद्रोहियों के कब्जे वाले जिले से दागा गया। मोर्टार का यह गोला दूतावास के सामने गार्ड पोस्ट के निकट फटा। दूसरा गोला वाणिज्य दूतावास के प्रवेश द्वार पर फटा।  रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि मोर्टार से दागे  गए गोलों से दूतावास का कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ।  

Advertising