कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की दहशत : मोरक्को ने दुनिया भर से आने वाली उड़ानों पर लगाई रोक

Sunday, Nov 28, 2021 - 10:35 PM (IST)

रबातः उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को ने कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के तेजी से फैलने के मद्देनजर सोमवार से दो हफ्तों के लिए दुनिया भर से आने वाली उड़ानें स्थगित कर दी हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह घोषणा की। मंत्रालय ने ट्वीट किया कि महामारी के खिलाफ लड़ाई में मिली सफलता को कायम रखने और अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मोरक्को ने यह फैसला लिया। 

अफ्रीका में कोविड-19 रोधी टीकाकरण में मोरक्को अग्रणी रहा है और इसने महामारी के चलते 2020 में कई महीने अपनी सीमाएं बंद रखी थी। अफ्रीका महाद्वीप में मोरक्को में, सर्वाधिक संख्या में कोविड के मामलों की पुष्टि हुई थी, लेकिन यह महाद्वीप के टीकाकरण प्रयास में भी अग्रिम मोर्चे पर रहा है। मोरक्को की 66 प्रतिशत आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। 

Pardeep

Advertising