11 साल बाद सुलझा चांद पर दुर्घटना का रहस्य

Tuesday, Sep 26, 2017 - 04:48 PM (IST)

लंदन: वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर उस स्थान का पता लगा लिया है जहां 11 साल पहले यूरोपीय स्पेस एजेंसी का पहला चंद्रयान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। यह यूरोपीय स्पेस एजेंसी का पहला चंद्रमा मिशन स्मार्ट-1 था। 
यूरोपीय स्पेस एजेंसी(इएसए)के अनुसंधानकर्ताओं ने इसका स्थान 34.262 डिग्री दक्षिण और 46.193 डिग्री पश्चिम में पाया है।यह यान चंद्रमा पर 27 सितंबर 2003 को भेजा गया था और यह चंद्रमा की सतह पर 3 सितंबर 2006 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

कनाडा-फ्रांस-हवाई टेलिस्कोप में इस दुर्घटना की तस्वीरें कैद हुई थी लेकिन अब तक दुर्घटना के सटीक स्थान का पता नहीं चल पाया था। नासा की मदद से कनाडा की वेस्टर्न यूनिवर्सिटी के फिल स्टूक ने स्मार्ट-1 के दुर्घटनास्थल का पता लगाया है।   
 

Advertising