बच्चे की निगरानी के लिए लगाया गुप्त कैमरा, रात को एेसा मंजर देख उड़ गए होश (Video viral)

Thursday, Oct 25, 2018 - 04:03 PM (IST)

लंदनः  आधुनिक दौर में परिवार चलाने के लिए पति और पत्नी दोनों का कामकाजी होना आम बात है। ऐसे में, बच्चों की परवरिश व उनकी सुरक्षा के लिए उनका फिक्रमंद होना लाजिमी है। लिहाजा, कई दम्पति घरों के अंदर सीसीटीवी लगवाते है। अक्सर पेरेंट्स दफ्तर के बाद सीसीटीवी के जरिए देखते हैं कि बच्चों ने दिन भर क्या कुछ किया। CCTV के जरिए कई बार चौंकाने वाली जानकारी भी मिलती है। ब्रिटेन में ऐसा ही एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों में एक बार फिर से बहस छिड़ गई है कि क्या बच्चों को सिर्फ मशीनों और नौकरों के सहारे छोड़ा जा सकता है।  

ब्रिटेन में एक महिला ने अपने नवजात की सुरक्षा के लिए उसके कमरे में सीसीटीवी लगाया था। रात में सोने से पहले वह सीसीटीवी के माध्यम से यह जांच करना चाह रही थी कि क्या बच्चा सही तरीके से सो रहा है। तभी उसे कैमरे में ऐसा कुछ नजर आया कि उसके होश उड़ गए और वह अपने बच्चे के कमरे की तरफ भागी। 

हिडन अंडर बैली नाम के यूट्यूब पेज पर महिला ने इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो के मुताबिक, महिला की दोस्त उसके बच्चे को कमरे में लिटा रही होती है। तभी कमरे के पीछे कुछ नजर आता है। महिला ने रिमोट के जरिए जूम करके देखा तो उसके पैरों के तले जमीन खिसक गई।

बच्चे के कमरे में महिला को भूत नजर आया। भूत को देखते ही वो बच्चे के कमरे की तरफ दौड़ती है और वहां मौजूद अपनी महिला मित्र से भूत के बारे में बताती है। दोनों मिलकर पूरे कमरे को अच्छे से देखते हैं, लेकिन उन्हें कुछ नजर नहीं आता। महिला ने पुलिस को भी बुलाया, लेकिन उसे भी कुछ नहीं मिला।


इसके बाद भूतों के विशेषज्ञों से संपर्क साधा गया। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट का कहना था कि जो वीडियो में दिखाई दिया, वह सच हो सकता है। घर के इतिहास और उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी इकट्ठी करने के बाद एक्सपर्ट ने बताया कि कई बार नकारात्मक शक्तियां अपने होने का एहसास कराती हैं। इसलिए हो सकता है कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वह भूत ही हो। वहीं, इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों ने इसे फर्जी करार दिया है और इसके पीछे के कारण भी बताए हैं।    

Tanuja

Advertising