हजारों साल से ''सोए'' हुए हैं ये लोग...वजह जान चौंक जाएंगे आप

Friday, May 27, 2016 - 03:20 PM (IST)

नई दिल्ली: इंसानों को अपनी चीजों से तो लगाव होता है लेकिन दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो अपनों को बेहद प्यार करते हैं और मरने के बाद भी अपनी आंखों से ओछल नहीं करते और इसकी सटीक उदाहरण है ममी। ऐसी कई ममियां हैं जो आज भी हजारों सालों से सुरक्षित रखी हुई हैं।

-पहली ममी है रोसालिया लोमबैर्डो की। इटैलियन फौजी अधिकारी अल्फ्रेडो सलाफिया की बेटी रोसालिया की मौत 1920 में हुई। उन्होंने अपनी बेटी को न दफनाने का फैसला किया था। आज उनकी बेटी रोसालिया का शव सबसे सुरक्षित ममियों में से एक है।

-फ्रैंकलिन की ममियां: साल 1984 में फ्रैंकलिन शहर में 138 साल पुरानी कई ममियां मिलीं। ये बेहद सुरक्षित अवस्था में रखी गई हैं।


-ज्वॉनिता, द आइस मैडन: लगभग 5 शताब्दियों से ज्वॉनिता का शव जमी अवस्था में है। उसने 14 की उम्र में खुद की कुर्बानी दी थी। 1995 में आर्कियोलॉजिस्ट जॉन रीनहार्ड और उनके साथी मैगुएल जराटे ने पेरू के माउंट एम्पाटो में ये ममी ढूंढी थी।


-एविता पेरॉन: अर्जेंटीना की राजनीतिज्ञ एविता पेरॉन का शव 1952 में उनकी मौत के 3 सालों बाद गायब हो गई। बाद में जब वो मिली तो बेहद बुरी अवस्था में थी। पर उनके पति की दूसरी पत्नी ने उसे पुराने स्वरूप में लाने के लिए खासी मेहनत की और पूरी तरह से शव को मूल रूप में वापस ला दिया।

-ला डोंसेला: 15 वर्ष की इस लड़की की ममी 1999 में मिली। ये बेहद सुरक्षित अवस्था में है।


-रामेसस द ग्रेट की ममी: इस ममी पर चाकू का निशान भी मिला है। जिसके बाद माना जाता है कि इसकी हत्या की गई थी।


-तुलुंग मैन: इस व्यक्ति को 2000 साल पहले फांसी दी गई थी। और ये ममी साल 1950 में मिली।

-उकोक प्रिंस: साइबेरियन राजकुमार की 2500 साल पुरानी ममी 1993 में मिली। इसके शरीर पर टैटू भी मिला।

-द वेट ममी: मिंग राजवंश के दौरान की ये ममी चीन में साल 2011 में मिली। ये शव 600 सालों का पुराना है, जिसे पानी में डुबोकर रखा गया।

-साल्टमैन ऑफ ईरान: साल 1993 से 2008 के बीच नमक के खदानों में से एक 6 नमक खनिकों के शव मिले। इसमें से एक का शव 1700 साल पुराना है, जिसका ब्लडग्रुप बी+ है।

Advertising