ब्रैस्ट सर्जरी पर खर्चे करोड़ों, फिर भी इच्छा अधूरी

Thursday, Oct 27, 2016 - 01:49 PM (IST)

स्कॉटलैंड : दुनिया भर में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो बार्बी डॉल जैसा दिखना चाहती हैं। इस चक्कर में ये महिलाएं कई बार प्लास्टिक सजर्री  भी करवा लेती हैं। ऐसी ही एक  स्कॉटलैंड की रहने वाली 39 साल महिला हैं अमांडा लव।

3 बार ब्रैस्ट सर्जरी करा चुकी अमांडा अब चौथी बार इस सर्जरी को करवाना चाहती हैं। इसके लिए वे पैसे इकट्ठे कर रही हैं। अमांडा के मुताबिक, वे खुद को बार्बी डॉल के शेप में लाना चाहती हैं। इसके लिए वे प्लास्टिक सर्जरी कराती रहती हैं। अब तक वे अपनी सर्जरी पर 2 लाख यूरो यानि डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर चुकी हैं। अमांडा अपने ब्रेस्ट की साइज 48 इंच  करना चाहती हैं, इस कारण से वे अब चौथी बार इस सर्जरी को कराने जा रही हैं।


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Advertising