Russian Plane Crash: रूस में सैन्य विमान क्रैश, चार लोगों की मौत...5 घायल

Friday, Jun 24, 2022 - 12:20 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस में रियाजान शहर के समीप एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रियाजान के मिखाइलोवस्कॉय रोडवे के पास विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

Seema Sharma

Advertising