OMG: 20 साल के लड़के की हो गई थी मौत, डॉक्टरों ने थोड़ी ही देर में कर दिया जिंदा

Monday, Jul 01, 2019 - 11:03 AM (IST)

मिशिगन: आपने कभी ऐसा नहीं सुना होगा कि कोई इंसान मरने के बाद वापस जिंदा हो गया हो लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही हैरान करने वाली घटना के बारे में बताएंगे कि कैसे एक मरा हुआ इंसान दोबारा जिंदा हो गया। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। मामला मिशिगन का है जहां एक 20 साल के लड़के की मौत हो गई थी। 

बिजली के झटके देकर लड़के को किया जिंदा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया कि मिशिगन के रहने वाले इस 20 साल के लड़के की मौत हो गई थी और उसे मरे हुए भी 20 मिनट का समय बीत गया था लेकिन इसके बाद भी डॉक्टर द्वारा उसे दोबारा जीवित कर लिया गया। लड़के का नाम माइकल प्रूइट बताया गया है जिसकी मौत करंट लगने की वजह से हो गई थी। लगभग 20 मिनट तक उसकी सांसें चलनी बंद हो गई थीं।  डाक्टर ने माइकल को बिजली के झटके देकर वापस जिंदा कर दिया। माइकल को सी.पी.आर. की मदद से दोबारा जीवित करने में सहायता मिली।

Anil dev

Advertising