शादी की 25वीं सालगिरह पर मिशेल ओबामा ने दिया प्यारा संदेश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 04, 2017 - 11:39 AM (IST)

वाशिंगटन: शादी की 25वीं सालगिरह पर अमरीका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को प्यारा सा संदेश देते हुए उन्हें ‘आई लव यू’ बोला है।


मिशेल ने ट्वीट किया है,‘‘शादी की 25वीं सालगिरह मुबारक हो बराक ओबामा। एक चौथाई सदी गुजरने के बाद भी, आप मेरे सबसे अच्छे मित्र हैं। मेरे लिए आप सबसे अछ्वुत व्यक्ति हैं। आई लव यू।’’  मिशेल के इस ट्वीट को लाखों की संख्या में लोगों ने पसंद और रीट्वीट किया है। अमरीका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा इस वर्ष अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं।

दंपति की दो बेटियां .. मालिया और साशा ओबामा हैं। बराक ओबामा वर्ष 2009 से 2017 तक दो कार्यकालों के लिए अमरीका के राष्ट्रपति रहे। वह देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। उन्हें वर्ष 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News