महिला के पेट से निकला कुछ ऐसा कि जिसे देख फटी रह गई डॉक्टरों की आंखे

Saturday, Aug 05, 2017 - 01:57 PM (IST)

मैक्सिको: मैक्सिको में महिला के पेट से ऑपरेशन कर करीब 31 किलो का ट्यूमर निकलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुरुआत में लग रहा था कि महिला की कोख में 10 बच्चे हैं, लेकिन जब जांच की तो सच्चाई देख डॉक्टरों की भी आंखे फटी की फटी रह गई। 

महिला के पेट में था 31 किलो का ट्यूमर
जानकारी मुताबिक 24 साल की महिला का डाइटिंग पर थीं लेकिन उनका वजन फिर भी लगातार बढ़ रहा था। कुछ महीनों में ही महिला के पेट इतना बढ़ गया जैसे उसे पेट में कई बच्चे पल रहे हों। जब डॅाक्टरों ने महिला की जांच की तो चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। महिला के पेट में 31 किलो का ट्यूमर था। डॉक्टरों का कहना है कि इतना बड़ा ट्यूमर पहले कभी नहीं देखा। डॉक्टर के अनुसार दुनिया में पेट फाड़कर इतनी बड़ी सर्जरी पहले कभी नहीं की गई थी। ट्यूमर को कई दिनों तक चली सर्जरी के बाद बाहर निकाला गया। इतने बड़े ट्यूमर के कारण महिला के पेट के अंदरुनी हिस्से को भी भारी नुकसान हुआ था। ट्यूमर पेट के 95 फीसदी हिस्से तक फैल गया था।

Advertising