मैक्सिको के मेयर ने रचाई मगरमच्छ से शादी !

Wednesday, Jul 05, 2017 - 01:01 PM (IST)

मैक्सिकोः  मैक्सिको शहर के मेयर की शादी सुर्खियों में है। उन्होंने अजीबोगरीब शादी जो की है। उनकी शादी किसी लड़की से नहीं मगरमच्छ से हुई है। मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर एगुइलर ने मगरमच्छ को दुल्हन की तरह सजाकर उससे शादी की।

इस शादी में सैकड़ों मेहमान शामिल हुए थे। मगरमच्छ को सफेद रंग के गाउन पहनाया गया और सिर पर फूलों का क्राउन भी था। बैंडबाजे और बारातियों के साथ वे शादी करने पहुंचे। शादी के बाद एक बड़ी पार्टी भी रखी गई थी। मेहमानों को तरह-तरह के व्यंजनों के अलावा यहां का पारंपरिक शराब भी परोसा गया।

यह सब क्यों किया गया इसके बारे में कहा जा रहा है कि मैक्सिको में मछली का बड़ा कारोबार है। ऐसा माना जाता है कि मगमच्छ से शादी रचाने के बाद पैसिफिक समुद्र में मछलियों और अन्य सी-फूड की संख्या बढ़ जाती है जिससे यहां रहने वाले लोगों को काफी फायदा होता है। इसलिए मेयर को शादी करनी पड़ती है।

 

Advertising