पूर्व पत्नी के किए टुकड़े और पकाकर खा गया

Sunday, Jan 28, 2018 - 04:11 PM (IST)

मेक्सिकोः मेक्सिको में कत्ल का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पूर्व पत्नी के पहले टुकड़े किए और फिर उन्हें पका कर खा गया।इसके बाद बचे हिस्से  स्टोव और प्लास्टिक के बैग में छिपा दिए। अचानक महिला के गायब होने पर परिजन परेशान हो गए थे।  22 जनवरी  को उसके पर्व पति के घर से 28 साल की माग्दालेना अगिलार रोमेरो के शव के अवशेष स्टोव पर रखे घड़े के अंदर से मिले। महिला के शव के अवशेष देखकर परिजनों की आंखें फटी रह गई थीं। 

मामला देश के दक्षिणी हिस्से का है, जहां गेरेरो राज्य स्थित टैक्सको में माग्दालेना सपरिवार रहती थीं। उनके 2 बच्चे भी थे। पुलिस का कहना है कि मृतका के पूर्व पति सीजर लोपेज आर्सिनीगा ही इस मामले में मुख्यारोपी है। कातिल ने प्लास्टिक बैग में शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपा दिए थे। स्टेट सिक्योरिटी के प्रवक्ता रॉबर्टो अल्वारेज ने कहा कि शव देखकर लगता है कि उसे पकाया गया था।

रोमेरो को आखिरी बार 13 जनवरी को जीवित देखा गया था। वह तब टैक्सको स्थित अपने घर जा रही थी। दोपहर में वह पूर्व पति के घर से अपने बच्चों को लेने गई थी, मगर वहां से लौट कर नहीं आई। पुलिस का इस बाबत कहना है कि वह मुख्यारोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल यह पता नहीं लग सका है कि आखिर आरोपी ने पूर्व पत्नी को क्यों मौत के घाट उतारा।

पुलिस का इस मामले में कहना है कि वह रोमेरो की हत्या में जांच-पड़ताल कर रही है। मेक्सिको सरकार और संयुक्त राष्ट्र महिला एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते महीने देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जो कि पिछले दशक के मुकाबले काफी ज्यादा थी।
 

Advertising