VIRAL हुआ 5 साल के बच्चे का वीडियो, शरीर से चिपक जाते हैं मेटल!(Pics)

Tuesday, Oct 25, 2016 - 03:33 PM (IST)

नई दिल्लीः बचपन में चुंबक से खेलने में बड़ा मजा अाता था, लेकिन तब क्या पता था कि इंसान भी चुंबक जैसा हाे सकता है, जिससे धातु की बनी हर चीज़ चिपक जाए। जी हां, बोस्निया के रहने वाले 5 साल के एक बच्चे के साथ कुछ एेसा ही है। उसके शरीर से धातु च‍िपक जाती है। ये बच्चा अपनी मैग्‍नेटिक सुपर पावर की वजह से वह ऑनलाइन संसेशन बन गया है। 

लड़के का वीडियो हुआ वॉयरल
इरमैन डेलिक नाम का यह लड़का बोस्निया के हैरजेगोवीना गांव का रहने वाला है। लड़के की छाती पर सिक्‍के और चम्‍मच चिपक जाते हैं। डेलिक के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वो परेशान होकर उसे डॉक्‍टर के पास ले गए, जहां डॉक्‍टरों ने लड़के को बिलकुल फिट बताया। लड़के की फैमिली ने एक वीडियो रिकार्ड कर ऑनलाइन पोस्‍ट किया है, जिसके बाद से इस मैग्‍नीटो ब्‍याय का वीडियो ऑनलाइन वॉयरल हो रहा है। लड़के की छाती पर 3 चम्‍मचें और 13 सिक्‍के चिपके हुए हैं। 

Advertising