एक पति और 700 पत्नियां! तस्वीराें में देखें सबसे अधिक शादियां करने वाले शख्स

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2016 - 04:49 PM (IST)

नई दिल्लीः अाज के समय में अगर किसी शख्स की एक से ज्यादा पत्नियां हो तो अाप उसे अकसर यह कहते सुनेंगे कि हमसे ताे एक नहीं संभलती और ये जनाब दाे-दाे संभाल रहे है। लेकिन अगर हम ये कगें कि कुछ शख्स एेसे भी थे, जिनकी 100 से ज्यादा पत्नियां थी। ताे शायद अाप यकीन ना करें, परंतु ये सच है। अाईए जानते हैं काैन हैं ये शख्सः-

1) राजा सुलेमानः-
इजराइल के राजा सुलेमान ने अपने जीवनकाल में कई विदेशी राजकुमारियों के साथ विवाह किया था। कहा जाता है कि उनकी 700 पत्नियां और 300 पटरानियां थी।

2) एसेंटस ओगवैला अकुकुः- केन्या के एसेंटस की 100 से अधिक पत्नियां है। पत्नियों की बेवफाई की वजह से अकुकु ने 100 से ज्यादा महिलाओं से शादी की। इनमें से उन्होंने 85 पत्नियों को तलाक दे दिया और अंतिम विवाह 1992 में किया। अकुकु के 160 बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई के लिए उन्होंने खुद ही प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना करवा दी। 2010 में 94 साल की उम्र में अकुकु का निधन हो गया।

3) मोहम्मद बेलोः- मोहम्मद बेलो नाइजीरियाई इस्लामी मौलवी हैं, जिन्होंने 86 महिलाओं के साथ निकाह किया। उनके 170 बच्चे हैं। हालांकि इस्लाम एक आदमी को चार पत्नियां रखने की अनुमति देता है, लेकिन मोहम्मद ने दावा किया कि कुरान में 4 से ज्यादा शादी करने वाले के लिए सजा निर्धारित नहीं की गई है।

4) फतह अली शाहः- फतह अली शाह फारस के दूसरे राजा थे। सन् 1772 से लेकर 1834 तक के अपने जीवनकाल में फतह अली शाह 158 महिलाअाें से शादी करने में कामयाब रहे। उनके 260 बच्चे और 786 पोते-पोतियां थे।

5) वॉरेन स्टीडः- कोलोराडो शहर में रहने वाले वॉरेन ने 80 महिलाओं से शादी की थी और इनके 250 बच्चे हुए। यही नहीं इस शख्स ने अपने पिता की मौत के बाद अपनी दोनों मांओं से भी शादी कर ली। 2007 में FBI नें इसे मोस्ट वॉन्टेड लोगों की लिस्ट में शामिल किया और बलात्कार, बहुविवाह, टेक्स चोरी और अपहरण के मामले में वॉरेन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News