ट्रंप का इंतजार खत्म, इतने महीनों बाद व्हाइट हाऊस में रहने आईं मेलानिया

Monday, Jun 12, 2017 - 12:02 PM (IST)

वॉशिंगटन: 20 जनवरी को अमरीकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद ट्रंप और उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर वॉशिंगटन स्थित आधिकारिक राष्‍ट्रपति निवास व्हाइट हाऊस में रहने आ गए थे। लेकिन ट्रंप की पत्नी मेलानिया अपने बेटे बैरन के साथ न्यू यॉर्क स्थित ट्रंप टावर में ही रह रहीं थीं। अब खबर यह आ रही है कि मेलानिया भी अब व्हाइट हाऊस में रहेंगी। मेलानिया ट्रंप की संचार निदेशक स्टेफनी ग्रिशम ने रविवार रात ट्वीट कर कहा कि यह आधिकारिक है। मेलानिया और बैरन डीसी आ गए हैं।


बेटे के लिए रह रही थी ट्रंप से दूर 
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप का 11 साल का बेटा बैरन है। बैरन का स्कूल न्यूयॉर्क में था और सेशन के बीच में वो स्कूल नहीं छोड़ सकता था। ऐसे में मेलानिया ने ट्रंप के बिना ही अपने बेटे के साथ न्यूयॉर्क में रहने का फैसला किया था। 

मेलानिया ने किया ट्वीट 
फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रविवार को ट्वीट कर व्हाइट हाऊस जाने की जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने व्हाइट हाऊस की एक तस्वीर भी शेयर की और कहा कि अपने नए घर की यादों को सहेजकर रखने के लिए आश्वस्त हूं।

Advertising