मैक्सिको के मेयर ने मगरमच्छ से रचाई शादी, वजह कर देगी हैरान

Sunday, Sep 10, 2017 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डैस्कः मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर एगुइलर की शादी कुछ वक्त पहले सुर्खियों में थी। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी शादी को सुनकर हैरान हुए क्योंकि उन्होंने इंसान होकर किसी लड़की से नहीं बल्कि एक मगरमच्छ से शादी रचाई थी। खास बात तो यह कि यह शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई। शादी में मादा मगरमच्छ को दुल्हन की तरह सजाया गया था। उसे वहां के रिवाजों के अनुरूप सफेद रंग का गाऊन पहनाया गया और उसके सिर पर फूलों का क्राऊन  भी था।

मेयर विक्टर की इस अनूठी शादी में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जो एक दूल्हे की तरह तैयार थे। इसके बाद मेयर बैंड-बाजे और बारातियों के साथ मगरमच्छ को दुल्हन बनाने पहुंचे। शादी में शामिल लोगों ने शादी का भरपूर आनंद लिया। मेहमानों को वहां के रिवाजों के अनुसार शराब भी परोसी गई। हालांकि, मैक्सिको के मेयर की इस अनोखी शादी को लेकर जहां लोग हैरान हो रहे हैं वहीं इसकी वजह जानकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

मैक्सिको में मछली का बड़ा कारोबार है। ऐसे में यहां करीब 200 वर्ष पुरानी एक मान्यता है कि अगर मगरमच्छ से शादी कर ली जाए तो समुद्र में मछलियों और अन्य सी-फूड की संख्या में इजाफा होता है इसीलिए मेयर को मगरमच्छ से शादी करने की परंपरा को निभाना पड़ता है।

Advertising