सैन फ्रांसिस्को में पहली बार अश्वेत महिला बनी मेयर

Friday, Jun 15, 2018 - 12:00 PM (IST)

लॉस एंजिलिसः अमरीका के सैन फ्रांसिस्को शहर में कांटेदार मुकाबले के बाद पहली बार किसी अश्वेत महिला को मेयर चुना गया है।  लंदन ब्रीड ने अपने साधारण पालन पोषण और शहर में श्वेत तथा हिस्पैनिक लोगों के आवासीय संकट से निपटने के संकल्प के साथ चुनाव प्रचार अभियान चलाया था। 

अमरीका के 15 सर्वाधिक बड़े शहरों में इकलौती महिला मेयर 43 वर्षीय ब्रीड ने कहा , ‘‘यह मायने नहीं रखता कि आप कहां से आते हो , जिंदगी में क्या करने का फैसला करते हो , आप जो करना जो चाहते हो वह कर सकते हो।  ब्रीड ने कहा कि  कभी अपनी परिस्थितियों को अपनी जिंदगी के नतीजे का निर्धारण मत करने दो।  ब्रीड के खिलाफ चुनावी मैदान में मार्क लेनो थे जो अगर जीत जाते तो सैन फ्रांसिस्को के पहले गे मेयर होते। उन्होंने कहा कि वह आसाधारण युवा महिला हैं। वह अच्छा काम करने जा रही हैं और हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उनकी सफलता सैन फ्रांसिस्को की सफलता है। 

Isha

Advertising