मॉरिशस के खेल अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

Friday, Apr 06, 2018 - 04:26 PM (IST)

गोल्ड कोस्टः ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने आज कहा कि पिछले हफ्ते यहां हुई एक घटना के बाद मॉरिशस के एक राष्ट्रमंडल खेल अधिकारी के खिलाफयौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया। अधिकारी और कथित पीड़िता के नाम नहीं बताए गए लेकिन पुलिस ने इससे पहले कहा था कि वह‘‘ गलत तरीके से छूने’’ की एक मॉरिशस की खिलाड़ी की शिकायत की जांच कर रही है।

क्वींसलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ पुलिस आरोप लगाएगी कि मॉरिशस के52 वर्षीय व्यक्ति ने29 मार्च को साउथपोर्ट में 26 साल की एक महिला का यौन उत्पीड़न किया।’’ बयान के अनुसार, ‘‘ पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी जिसने व्यक्ति के खिलाफ आज यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया।’’ आरोपी राष्ट्रमंडल खेलों के खत्म होने के दो दिन बाद17 अप्रैल को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होगा।

Isha

Advertising