गार्ड को मारकर जेल से 174 कैदी फरार

Sunday, Oct 23, 2016 - 12:30 PM (IST)

अर्काहे(हैती): हैती की केंद्रीय जेल में सुरक्षाकर्मियों को कब्जे में करने के बाद 174 से अधिक कैदी भाग गए।ज्यादातर कैदी नंगे पांव भागे हैं। जज हेनरी क्लाऊट लुइस-ज्यां ने कहा कि हैती की राजधानी से करीब 30 मील उत्तर में स्थित एक तटीय शहर अर्काहे मेें यह घटना कल हुई। 


खबर है कि इस घटना में एक जेल सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। भागते समय कैदियों और पुलिस बल के साथ गोलीबारी भी हुई और कैदी कई हथियार भी अपने साथ ले गए हैं। प्रांतीय अधिकारियों के मुताबिक कैदियों ने उस समय हमला किया जब उन्हें नहाने के लिए ले जाया जा रहा था।हैती की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। कई कैदी तो मुकदमा शुरू होने से पहले लंबा समय जेल में व्यतीत करते हैं।
 

पुलिस ने तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों से कहा है कि वो अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। कैदियों की तलाश शुरू हो गई है।अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कल शाम तक कोई कैदी पकड़ा गया है या नहीं।अमरीकी दूतावास ने अमरीकी नागरिकों को उस इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है।

Advertising