मरियम ने शियाला रेस्ट हाउस जाने से किया मना, बताई ये वजह

Saturday, Jul 21, 2018 - 04:20 PM (IST)

इस्लामाबादः जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम शियाला रेस्ट हाउस जाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि वह उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में अपने पिता एवं पति के साथ रहना पसंद करेंगी। शरीफ (68) और उनकी बेटी को 13 जुलाई को लंदन से पहुंचने पर लाहौर में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में दोनों को रावलपिंडी की अडियाला जेल ले जाया गया था। उससे पहले जवाबदेही अदालत ने उन्हें लंदन में लग्जरी फ्लैटों के स्वामित्व को लेकर उन्हें दोषी पाया था।

अदालत ने पनामा पेपर्स स्कैंडल से जुड़े भ्रष्टाचार को लेकर शरीफ को दस साल और मरयम को सात साल की कैद की सजा सुनायी थी। मरयम के पति सफदर को एक साल की सजा सुनायी गयी । इस्लामाबाद के मुख्य आयुक्त ने कहा कि इस्लामाबाद के उपनगरीय क्षेत्र में शियाला रेस्ट हाउस को उपजेल में तब्दील किया गया है। जियो न्यूज की खबर है कि जेल प्रशासन पिता - पुत्री को रेस्ट हाउस भेजना चाहता था क्योंकि उन्हें महिला कैदियों वाली सुविधाएं नहीं थीं।   जियो न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है , ‘‘ मरयम ने जेल अधिकारियों से कहा कि वह अपने पति एवं पिता के साथ अडियाला जेल में रहना पसंद करेंगी। ’’       
 

Isha

Advertising