मरियम नवाज विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं में शामिल

Tuesday, Dec 19, 2017 - 03:44 AM (IST)

न्यूयार्क: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज विश्व की 11 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं में शामिल हो गई हैं। ‘न्यूयार्क टाइम्स’ द्वारा जारी सूची के अनुसार मरियम पाकिस्तान की सबसे बहादुर और शक्तिशाली महिला हैं। 

समाचारपत्र के मुताबिक मरियम हाल ही में अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का दाहिना हाथ बनकर उभरी हैं और उनकी राजनीतिक विरासत की सर्वाधिक उपयुक्त उत्तराधिकारी हैं, हालांकि भ्रष्टाचार और अदालती मामलों को उनकी लोकप्रियता के लिए अवरोध बताया गया है। 
 

Advertising