ट्राम में गोलीबारी से दहला नीदरलैंड, एक की मौत व कई घायल

Monday, Mar 18, 2019 - 06:06 PM (IST)

लंदनः नीदरलैंड के एक शहर में गोलीबारी की वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई व  कई अन्य जख्मी हो गए। एक समाचार एजेंसी के अनुसार घटना नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में  हुई।  उट्रेक्ट पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि  गोलीबारी से  ट्राम  में सवार लोगों में दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि लोगों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। 



डच समाचार एजेंसी एएनपी ने अपने एक बयान में कहा ककि मृतक एक चादर से पूरी तरह ढका हुआ था और दो ट्रामों के बीच पटरियों पर पड़ा था। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
 


उट्रेक्ट पुलिस ने जा बताया कि इस घटना में आतंकी शामिल हो सकते हैं। उट्रेक्ट पुलिस के मुताबिक फायरिंग स्थानीय समयानुसार 10:45AM बजे हुई।  फायरिंग के बाद  पुलिस ने उस इलाके पूरी तरह से घेर लिया  और मामले की जांच की जा रही है.

 

Tanuja

Advertising