हवाई अड्डे पर विस्फोट के मामले में दोषी को 8 वर्ष की सजा(Pics)

Friday, Feb 17, 2017 - 12:48 PM (IST)

शंघाई: शंघाई की एक अदालत ने यहां पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गत वर्ष हुए विस्फोट के मामले में एक व्यक्ति को आज 8 वर्ष की सजा सुनाई। घटना में तीन यात्री घायल हो गए थे और हवाई सेवाओं में विलंब हुआ था।

अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद झोउ शिंगबों को दोषी करार देते हुए 8 वर्ष की सजा दी।इससे पहले सरकार ने घटना में विस्फोट करने वाले व्यक्ति समेत 5 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी। सरकार के मुताबिक शिंगबो ने खुद के बनाए विस्फोटक सामग्री से भरे बीयर का बोतल अपने बैग से निकालकर टिकट काउंटर की ओर फेंक दिया।बोतल के विस्फोट होने के बाद उसने चाकू निकालकर अपने गले को रेत लिया।बिजनेस हब माने जाने वाला शंघाई चीन का प्रमुख महानगर है।यहां बड़ी संख्या में विदेशी आबादी रहती है।हालांकि आमतौर पर इसे सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यहां प्रमुख अपराध की घटनाएं नगण्य हैं।   

Advertising