लिफ्ट में शख्स ने की गंदी हरकत, महिला ने एेसे सिखाया सबक (देखें VIDEO)

Monday, Oct 22, 2018 - 02:04 PM (IST)

बीजिंगः  दुनिया भर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि छेड़छाड़ के अधिकतर मामलों में महिलाएं सहम जाती हैं और पलटकर जवाब नहीं दे पातीं, लेकिन कुछ महिलाएं एेसी हरकतों का मुहंतोड़ जबाव तो देती ही हैं, साथ ही एेसा करने वाले घटिया लोगों को सबक भी सिखाती हैं।

एेसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला की बहादुरी की खूब तारीफ हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लिफ्ट में घुसती है तो एक  शख्स भी उसके साथ ही अंदर आ जाता है। महिला अपने फोन में लगी होती है। इस दौरान वह शख्स महिला को छूने की कोशिश करता है। पहली बार एेसा करने पर महिला कुछ नहीं कहती ।
 

लेकिन दूसरी बार उसे छूने पर वह हिम्मत दिखाती है और उस शख्स को पहले जोरदार थप्पड़ जड़ती है, फिर लात-घूंसों से उसकी धुनाई कर लिफ्ट से बाहर निकल जाती है। सोशल मीडिया पर यूजर्स महिला के इस तरह शख्स को सबक सिखाने पर उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को ट्विटर पर 19 अक्टूबर को शेयर किया गया है। जिस वक्त ये वाकया हुआ, उस वक्त रात के करीब 10 बज रहे थे।  

 

 

Tanuja

Advertising