ब्वॉयफ्रैंड का करियर किया बर्बाद, एक्स गर्लफ्रैंड पर को लगा 1.78 करोड़ का जुर्माना

Monday, Jul 02, 2018 - 11:32 AM (IST)

मॉन्ट्रियल (कनाडा): कनाडा में एक लड़के ने अपनी एक्स गर्लफ्रैंड पर म्यूजिक करियर बर्बाद करने का केस दायर किया। एरिक अब्रामोविट्ज का आऱोप सही पाए जाने पर अदालत ने  उसकी प्रेमिका नाम के जेनिफर ली को दोषी मानते हुए उसे 2 लाख 60 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया है। बाद में  खुलासा हुआ कि ली नहीं चाहती थी कि एरिक कहीं भी उससे दूर जाए।

एरिक का आरोप था कि ली ने उसे एक प्रतिष्ठित म्यूजिक स्कूल में एडमिशन नहीं लेने दिया। ली ने एरिक के ईमेल पर स्कूल की तरफ से भेजे स्वीकृति पत्र को डिलीट कर दिया। साथ ही एरिक को नया मेल भेजा, जिसमें उसे म्यूजिक स्कूल के लिए सिलेक्ट न होना बताया गया था।  दरअसल एरिक ने 2013 में लॉस एंजिल्स के मशहूर स्कूल कोलबर्न कंजरवेटरी ऑफ म्यूजिक में पढ़ाई के लिए आवेदन भेजा था। एरिक क्लेरिनेट येहुदा गिलाड से संगीत सीखना चाहता था। गिलाड एक साल में सिर्फ दो नए छात्रों को ही सिखाती हैं।

कंजरवेटरी में दाखिल होने वाले स्टूडेंट को अच्छी स्कॉलरशिप मिलती है जिससे वह अपना खर्च निकाल लेता है। एरिक ने सिलेक्शन के लिए कड़ी तैयारी की। उसने लाइव ऑडिशन दिया। उसे चुने जाने का भरोसा था। लेकिन कुछ हफ्ते बाद उसे सिलेक्ट न होने का ईमेल मिला। इसके बाद एरिक ने म्यूजिक की पढ़ाई मॉन्ट्रियल की मैकगिल यूनिवर्सिटी से की। मैकगिल से 2 साल का कोर्स खत्म होते-होते एरिक को पता चला कि कंजरवेटरी में सिलैक्ट न किए जाने का ईमेल ली ने ही किया था। दरअसल दोनों साथ में पढ़ते थे। डेटिंग के दौरान ली नहीं चाहती थी कि एरिक उसे छोड़कर कहीं और जाए। एरिक ने कोर्ट में अपना जुर्म  कबूल कर लिया।

Tanuja

Advertising