पराई औरत से संबंध बनाने पर पत्थर मार-मारकर हत्या

Monday, May 29, 2017 - 05:58 PM (IST)

मोगादिशूः सोमालिया में अल-शबाब नाम के आतंकवादी संगठन ने 44 साल के एक शख्स की दिन-दहाड़े सैकड़ों लोगों के सामने पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी। जिस व्यक्ति को मारा गया, उसपर व्यभिचार का आरोप था। इल्जाम था कि उसका अपनी पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। यह घटना रविवार की है। खबरों के मुताबिक, सोमालिया के रमो अदे गांव में जिहादियों ने इस खौफनाक अपराध को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों के सामने यह घटना हुई।

चश्मदीदों के मुताबिक, मृतक की 2 पत्नियां पहले से थीं। उसका एक तीसरी महिला के साथ भी संबंध था। आरोप था कि उसने शरिया कानूनों के मुताबिक इस तीसरी महिला के साथ शादी नहीं की थी, बल्कि बिना शादी किए ही उसके साथ रह रहा है। सोमालिया के धार्मिक जानकार और दारूल हिजरा मस्जिद के इमाम शेख अब्दिरहमान शरीफ ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने इसे अवैध और गैरकानूनी बताते हुए अल-शबाब को 'धार्मिक डकैतों' का संगठन बताया। 

Advertising