गर्लफ्रेंड की online लगा दी बोली, साथ में लिखा भद्दा कमैंट

Monday, Oct 08, 2018 - 12:42 PM (IST)

केनबराः कहते हैं कि हद से ज्यादा मजाक कई बार भारी पड़ जाता है। एेसा ही हुआ एक शख्स के साथ जिसने  मजाक में अपनी गर्लफ्रेंड को बेचने के लिए विज्ञापन डाल दिया। ये हरकत डेल लीक्स ने अपनी महिला मित्र के साथ की। डेल लीक्स ने  एक प्रैंक के तहत eBay पर अपनी 37 वर्षीय प्रेमिका केली ग्रीव्स की फोटो डाली और साथ में एक भद्दे कमेंट में लिखा कि जैसा कि आप आप देख सकते हैं कि यह मेरी यूज्ड गर्लफ्रेंड है।

हद तो तब पार हुई जब किसी ने उनकी ओर से डाली एड पर 70,000 पाउंड (करीब 68 लाख रुपए) की बोली लगा दी। जानकर हैरानी होगी की लीक्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनकी प्रेमिका केली ने कुछ दिनों पहले शॉपिंग करते वक्त भरे बाजार में लीक्स के कूल्हे पार जोर से मारा था। जिसका बदला लेने के लिए लीक्स ने ईबे पर अपनी प्रेमिका को बेचने का ऐड डाला और उनकी तुलना इस्तेमाल की हुई गाड़ी से कर डाली। 34 वर्षीय डेल लीक्स ने इस ऑनलाइन ऐड को एक साल तक पोस्ट किए रखा।

जिसके विवरण में यह भी लिखा था कि शरीर के अंग चाहिए तो आप इन्हें खरीद सकते हैं। कुछ ही समय में डेल को काफी ऑफर आने लगे। कुछ ही समय में डेल की ओर से किए इस मजाक को लोगों ने गंभीरता से ले लिया और उन्हें दुनिया भर से मैसेज आने लगे। 24 घंटे में ही 81000 कमेंट्स डेल की ऐड के नीचे आ गए। हालांकि, जब दुनिया भर के लोगों से संदेश प्राप्त करना शुरू कर दिया तो उनका छोटा मजाक हाथ से बाहर हो गया। ईबे ने कुछ दिनों में इस ऐड को उनकी साइट से हटा दिया। इसका कारण उन्होंने मानव शरीर के अंगों पर प्रतिबंध लगाए जाने को बताया।

Tanuja

Advertising